स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, राष्ट्रसेवा का सम्मान — स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का संकल्प
बिलासपुर, छत्तीसगढ़।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा एवं स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर छत्तीसगढ़ तेलुगु महा संघम, बिलासपुर शाखा द्वारा आज रामलीला मैदान, रेलवे परिक्षेत्र, तोरवा पुलिस स्टेशन के बाजू में स्वच्छता कर्मियों के स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वच्छता कर्मियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना, उनके अथक परिश्रम को सम्मान देना तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में 100 से अधिक स्वच्छता कर्मियों का जिसमे डी आर एम ऑफिस, जी एम आफिस, रेलवे हॉस्पिटल,रेलवे स्टेशन, अन्नापूर्णा कॉलोनी, सिरगिट्टी ,रेलवे स्कूल,देवरी खुर्द जोन के आउट सोर्सिंग कर्मकारियो स्वागत एवं सम्मान कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ तेलुगु महा संघम के प्रदेश संरक्षक, पूर्व रेलवे पार्षद, पूर्व जोन अध्यक्ष रेलवे एवं कोरबा विधानसभा प्रभारी श्री व्ही. रामा राव जी ने कहा कि स्वच्छता कर्मी हमारे समाज के वास्तविक कर्मयोगी हैं। वे प्रतिदिन अपने अथक परिश्रम से हमारे शहर, सार्वजनिक स्थलों एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उनके कार्यों से न केवल स्वच्छता बनी रहती है, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य एवं जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार होता है।
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान ने देशभर में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है। इस अभियान की सफलता में स्वच्छता कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनका सम्मान करना केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके श्रम, समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति सच्ची कृतज्ञता व्यक्त करना है।
श्री रामा राव जी ने सभी स्वच्छता कर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि स्वच्छता की जिम्मेदारी केवल स्वच्छता कर्मियों तक सीमित न रखें, बल्कि प्रत्येक नागरिक अपने घर, मोहल्ले, सार्वजनिक स्थलों एवं शहर को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहभागिता निभाए।
इस अवसर पर श्री राजकुमार जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वच्छता कर्मियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता, सेवा, सद्भाव और मानवता जैसे मूल्यों को अपनाकर ही एक स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ तेलुगु महा संघम के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बी. वेणुगोपाल राव, प्रदेश सचिव एल राजुलु,राज कुमार,रमेश श्री आर. मनोरथ बाबू, समाजसेवी श्री यू. मुरली राव, श्री एन. लोकेश, एस शंकर राव, आर रामकुमार,श्री पी. चंद्रा बाबू, श्री सी. श्रीनिवास राव, सी नवीन कुमार, बी अनिल कुमार ए वेंकटेश्वर राव श्री आर. श्रीनिवास राव, श्री पी. आनंद राव, श्री जी. रमेश चंद्रा, श्री आर. प्रसाद राव, बी वेंकट राव,श्री एन. रमना मूर्ति, श्री सुरेश पटनाला, श्रीमती अनुराधा जी श्रीनिवास रेड्डी, जी मुरलीधर रेड्डी,सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं समाज के सदस्य उपस्थित रहे।