जशपुर के लोदाम में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह, पवन साय भी रहे मौजूद


राजधानी रिपोर्टर/सौरभ साहू कि रिपोर्ट,,,

दिनांक 03/10/2026

लोकेशन, जशपुर छत्तीसगढ़।।


सरगुजा/जशपुर, भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह के छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर प्रथम आगमन पर जशपुर जिले में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जशपुर के लोदाम स्थित टोल प्लाजा पर छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कर्मवीर सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया।

कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ भाजपा का नया प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। वहीं, इससे पहले छत्तीसगढ़ में संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे पवन साय को झारखंड भाजपा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। यह संगठनात्मक बदलाव राष्ट्रीय स्तर पर किए गए फेरबदल का हिस्सा है।


 मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं 


कर्मवीर सिंह के स्वागत के दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल ने उनका आत्मीय अभिनंदन करते हुए नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संगठन के प्रति समर्पण और अनुभव के साथ छत्तीसगढ़ में नई जिम्मेदारी संभालने पर उनका स्वागत किया।


इस अवसर पर झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की मौजूदगी भी विशेष रही। छत्तीसगढ़ और झारखंड संगठन में जिम्मेदारियों के इस बदलाव के बीच दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी ने स्वागत कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बना दिया।


 भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह 


स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कर्मवीर सिंह का अभिनंदन किया और उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी एवं विधायक श्रीमती गोमती साय, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, महापौर रामू रोहरा, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कर्मवीर सिंह के जशपुर आगमन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत के बाद वे रायपुर के लिए रवाना हुए, जहां प्रदेश संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों के साथ उनकी बैठक प्रस्तावित थी।


 संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद 


भाजपा के इस संगठनात्मक बदलाव के बाद कर्मवीर सिंह अब छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का संचालन करेंगे, जबकि पवन साय झारखंड में संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगे। दोनों नेताओं के लंबे सांगठनिक अनुभव को देखते हुए पार्टी के भीतर इसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।


मंत्री राजेश अग्रवाल की अगुवाई में हुआ यह आत्मीय स्वागत कार्यक्रम छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठनात्मक बदलाव के बीच कार्यकर्ताओं की एकजुटता और नए नेतृत्व के प्रति स्वागत भाव को दर्शाता रहा।।