बिलासपुर। हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम धौराभाठा में चाकू दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने और मारने के लिए दौड़ाने के मामले में पुलिस ने 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को ग्राम धौराभाठा में एक व्यक्ति द्वारा चाकू दिखाकर आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने की शिकायत मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हिर्री पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया और उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय टंडन, पिता रामाधार टंडन, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम धौराभाठा, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में पीएसआई लीलाधर देशमुख, पीएसआई उषा निषाद, सहायक उपनिरीक्षक दिवाकर सिंह, आरक्षक सुनील सिंह (क्रमांक 36), जय प्रकाश कंवर (क्रमांक 642) और जितेंद्र कुमार जगत (क्रमांक 1383) का विशेष योगदान रहा।