बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के बसंत विहार चौक के पास स्थित साउथ एक्स कैफे में एक युवती के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि लक्ष्मी साहू (37 वर्ष), पिता गोरेलाल साहू, ने कैफे में काम करने वाली एक युवती को बाथरूम में बंद कर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया।


बताया जा रहा है कि युवती ने जब शोर मचाया, तो आसपास मौजूद लोगों और कैफे के अन्य कर्मचारियों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और सरकंडा थाना पुलिस के हवाले कर दिया।


मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।


इस घटना के बाद कैफे में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल, मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।