बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में 17 साल की किशोरी ने अपने ही कमरे में कलाई और गले पर धारदार वस्तु से चोट पहुंचा ली। खून से लथपथ हालत में परिजनों ने उसे तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार घानापारा घुटकू निवासी रवीना कुमारी सूर्यवंशी के साथ यह घटना रविवार सुबह हुई। परिजनों को उसके कमरे में खून से लथपथ हालत में मिलने के बाद घटना की जानकारी हुई। घबराए परिजन उसे लेकर सिम्स पहुंचे, जहां उसे भर्ती किया गया है।

किशोरी के भाई रिशु सूर्यवंशी ने बताया कि परिवार में पिता चैन दास सूर्यवंशी सहित अन्य सदस्य भी साथ रहते हैं। रवीना ने ऐसा कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।