
प्रथम इंडो नेपाल ओपन इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप सफलतापूर्वक संपन्न
3 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ओपन कराते प्रतियोगिता 2, 3 व 4 अक्टूबर को सेक्टर 9 भिलाई के महिला महाविद्यालय ऑडोटोरियम हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ! उक्त आयोजन एलीट मार्शल आर्ट एकेडमी छत्तीसगढ़ के द्वारा किया गया जिसके मुख्य आयोजक सेंसाई दीपक गुप्ता एवं पूरी टीम रहे! उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंस्पेक्टर ओ. जी. ओगरे ट्रैफिक प्रभारी सुपेला भिलाई, छत्तीसगढ़ कराते डू असोसिएशन के कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री बी.बी. नायडू सचिव श्री अमलतलुदार एवं अन्य पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित रहे ! प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के लगभग समस्त राज्यों ओडिशा, मध्य प्रदेश, बंगाल, गुजरात, हरियाणा, एवं अन्य राज्यों तथा नेपाल के खिलाड़ियों सहित प्रतियोगिता में 1250 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपना बेहतर प्रदर्शन दिया! जिसमें छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से 10 खिलाड़ियों ने सब जूनियर कैटेगरी में बॉयज गर्ल्स दोनों ने ही अलग अलग वेट गेटगरी में काता कुमिते दोनों में गोल्ड सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल जीता जिनमें ब्वॉयज में मुहम्मद रुशन काता सिल्वर कुमिते ब्रोंज़, प्रवीण साहू काता/कुमिते सिल्वर, आर्यव साव काता ब्रोंज, लक्ष्य पटेल काता ब्रोंज कुमिते सिल्वर, आयांश झा काता सिल्वर कुमिते ब्रोंज, मुहम्मद यूसुफ हसन काता ब्रोंज, गर्ल्स में समीक्षा सारथी काता गोल्ड कुमिते ब्रोंज, आन्या साहू काता ब्रोंज कुमिते गोल्ड, आराध्या साहू काता गोल्ड कुमिते सिल्वर,
इस प्रकार दोनों इवेंट में 20 में से 18 मेडल 4 गोल्ड, 6 सिल्वर, 6 ब्रोंज अर्जित करने में बिलासपुर कराते स्कूल के कराते खिलाड़ी सफल रहे!
जिसके लिए सेको काई कराते इंटरनेशनल के प्रमुख एवं छत्तीसगढ़ कराते डू असोसिएशन के कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री बी बी नायडू ने सभी खिलाड़ियों तथा सीनियर कोच राजेश सारथी, रिया साहू, सपना श्रीवास एवं विवेक नेताम को बधाई दी एवं आगामी प्रतियोगिताओं हेतु शुभकामनाएं दी!