
बिलासपुर। विधायक अमर अग्रवाल का जन्मदिन 22 सितंबर को राजेंद्र नगर स्थित उनके निज निवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, व्यापारी संगठनों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिन समारोह में छत्तीसगढ़ बंगाली समाज की बिलासपुर इकाई के पदाधिकारी और सदस्य भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। समाज के सदस्यों ने अमर अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उपहार भेंट किया। इस दौरान अमर अग्रवाल ने समाज के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की और उनके द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए आभार जताया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बंगाली समाज के प्रदेश अध्यक्ष पल्लव धर, जिला महिला अध्यक्ष पूर्ति धर, संरक्षक आर.एन. नाथ, सलाहकार अचिंतो कुमार बोस, महामंत्री कल्पना डे, महासचिव नारायण डे, उपाध्यक्ष विजय कुमार दास, प्रोनीति बारीक, अरुंधति मुखर्जी, मनीषा साहू, भाग्य लक्ष्मी, रंजना सोनी, ए.के. शर्मा, डब्बू राव, विजय क्षीर सागर और ए.के. तांती सहित समाज के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
वहीं भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर से जुड़े कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी अमर अग्रवाल से मुलाकात कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ जन्मदिन का केक काटा गया।