बिलासपुर: SECRSA ग्राउंड में बिलासपुर बंगाली प्रीमियर क्लासिक टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चार टीमों—बंगाल टाइगर्स, बंगाल वॉरियर्स, बंगाल टाइटंस और महाराजा 11 ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के बीच फाइनल में महाराजा 11 ने बंगाल टाइगर्स को हराकर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल में शानदार गेंदबाजी के लिए अभिषेक को मैन ऑफ द मैच तथा पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जतिन को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
संयोजक श्री चंदन गांगुली जी के प्रयासों एवं कुशल समन्वय से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सेमीफाइनल मुकाबले में पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी एवं छत्तीसगढ़ क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति के सदस्य श्री ओ. पी. यादव उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
अवसर पर विजेता टीम एवं खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर श्री एम. एन. चटर्जी, श्रीमती नमिता घोष, श्री बी. सी. गोलदार, श्री सुब्रत बनर्जी, श्री लाल्टू घोष, डॉ. हेमंत चटर्जी, श्री सिद्धार्थ भट्टाचार्य, श्री कौशिक मित्रा, श्री पल्लव धर, श्री भक्तिमय चौधरी, श्री पार्थ प्रतिम साहा, श्री सुमित कुंडू, श्री देबाशीष दत्ता, श्री रूपम सरकार, श्रीमती रेखा मदन मोहन गुल्ला, श्रीमती शेफाली निर्मल घोष उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री शुभमोय सरकार, श्री संदीप डे, श्रीमती सुमिता दासगुप्ता एवं श्रीमती सुमेला चटर्जी ने किया। यह आयोजन खेल भावना, टीमवर्क, सामुदायिक एकता एवं आपसी सौहार्द का शानदार उदाहरण बना। आयोजकों ने सभी टीमों, खिलाड़ियों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।