बिलासपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री कर्मवीर सिंह के प्रथम बिलासपुर आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय, करबला, बिलासपुर में फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए संगठन की ओर से अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

स्वागत के पश्चात श्री कर्मवीर सिंह ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों से सौजन्य भेंट की तथा सभी का परिचय प्राप्त किया। इस दौरान संगठन की कार्यप्रणाली, पार्टी की गतिविधियों एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।

पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी विचारधारा आधारित पार्टी है, जहां संगठन सर्वोपरि है। पार्टी की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो समाज के बीच रहकर जनसेवा और संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाते हैं। संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निर्वहन करे।

उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा कार्यकर्ताओं की मेहनत, आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयासों पर आधारित है। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की विचारधारा, सिद्धांतों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता, नियमित संपर्क और संवाद आवश्यक है। कार्यकर्ताओं को आम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना तथा उनके समाधान के लिए सकारात्मक प्रयास करना चाहिए।

श्री सिंह ने कहा कि संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। पद की जिम्मेदारी के साथ कार्यकर्ता का व्यवहार, कार्यशैली और जनता के प्रति उसका समर्पण संगठन की पहचान बनता है। सभी पदाधिकारियों को आपसी तालमेल एवं समन्वय के साथ कार्य करते हुए पार्टी की गतिविधियों को गति प्रदान करनी चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बिलासपुर शहर जिले का संगठनात्मक वृत्त प्रस्तुत किया और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, महापौर पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, संतोष कौशिक, दुर्गेश पाण्डेय, प्रदीप कौशिक, देवेन्द्र कौशिक, रितेश अग्रवाल, वैभव गुप्ता, स्नेहलता शर्मा, दिनेश राजपूत, मो.हनीफ, चंद्रप्रकाश मिश्रा, जुगल अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण कश्यप, एस श्रीनिवास राव, रवि मेहर, विनोद यादव, श्रीकांत सहारे, दीपक साहू, मनीष गुप्ता, अजय कश्यप, बलराम देवांगन, निलेश सिंह ठाकुर, अंकित गुप्ता, नीतिन पटेल, स्वर्णिम तिवारी, पंकज जायसवाल, गुलशन खाण्डेकर सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।