रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम के रायपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न चौक-चौराहों पर भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट पहुंचने पर पारंपरिक लोक नृत्यों के साथ उनका अभिनंदन किया गया। डंडा नाच, पंथी नृत्य और करमा नृत्य की प्रस्तुतियों ने स्वागत कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग दिया।

रायपुर पहुंचने के बाद शिवेश कुमार राम ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्हें विशाल स्वागत रैली के साथ भाजपा कार्यालय ले जाया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जयघोष के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

आयोजन का प्रमुख आकर्षण गुरु अमरदास बाराडेरा धाम में आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम रहा। यहां 25,000 दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के रूप में मनाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की गई। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भी दीप प्रज्वलित कर जन्मदिवस मनाया गया।

कार्यक्रम में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े, अखिलेश सोनी, चर्म शिल्प विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा, संजय दिढ़ी, सांवला राम डाहरे, प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या एवं हरिनाथ खुटे, उपाध्यक्ष कुंती जांगड़े, राजेश्वर भार्गव, खेमराज बाकरे, उमेश जीभेकर, अरविंद पहरे, अनिल सोनवानी, चंदेश्वरी बांधे, गुरुदयाल पाटले, मोरध्वज गिलहरे, अवधराम बघेल, घनश्याम रात्रे, दिनेश चावरिया, डॉ. बी.आर. गौतम, उत्तम राजवंशी, टी.आर. लहरे, विजय राय, प्रवीण मांडवी, संजय मन्हारे, तुलसी बघेल, श्याम नारंग, राजेश, भास्कर और योगेश सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। स्वागत कार्यक्रम में संगठनात्मक एकजुटता के साथ छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और सेवा भावना की झलक देखने को मिली।