
बिलासपुर। रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में गुरुवार सुबह एक बेकाबू कार पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ उखड़कर गिर गया और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि एयरबैग खुल जाने से कार चालक देवाशीष श्रीवास्तव बाल-बाल बच गए।
हादसे में कार क्रमांक MH 10 CA 3838 क्षतिग्रस्त हुई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। चालक को गंभीर चोट नहीं आई। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।