
बिलासपुर। बिल्हा पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12.10 लीटर देशी शराब, बिक्री की रकम 4020 रुपये और शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बाइक जब्त की गई है। जब्त शराब की कीमत 6200 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि अमेरी अकबरी गैस गोदाम के पास हीरो स्प्लेंडर बाइक पर सवार 2 युवक अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। सूचना पर बिल्हा पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से देशी प्लेन शराब की 40 और देशी मसाला शराब की 30 बोतलें बरामद हुईं। कुल 12.10 लीटर शराब के साथ बिक्री के 4020 रुपये और बाइक जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पौसरी निवासी रामकुमार पटवा (40) और दुर्गेश कुमार (25) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
कार्रवाई में निरीक्षक अजय साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक योगिता साहू सहित पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही।