बिलासपुर। सरकंड़ा क्षेत्र के अंतर्गत शिवघाट में शुक्रवार की शाम 6 बजे के आसपास नदी के तट पर एक लाश बहते पानी में मिली, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की लाश अरपा नदी में मिली है, उसकी शिनाख्त गुरू विहार कालोनी मुक्तिधाम के पास रहने वाले नवीन कुमार सिंह के तौर पर की गई है। सरकंडा टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि गुरुवार को मृतक के बेटे राजवीर ने अपने पिता नवीन कुमार सिंह की गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस पतासाजी कर रही थी, शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची इस दौरान नवीन कुमार सिंह का शव बरामद किया गया है।
अरपा में मिली लाश फैली सनसनी
By S BHARAT NEWS
-