बिलासपुर :- 30 अक्टूबर 2026 


      दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत सहायक मंडल अभियंता सहित 27 रेल परिवार के सदस्य माह अक्टूबर 2026 में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात् सेवानिवृत्त हो रहे हैं।


      मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर स्थित सीबीटी कक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे समस्त कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई । इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी श्री यू.एस.एस. राव एवं सहायक कार्मिक अधिकारी श्री भास्कर गुहा द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी व कर्मचारियों को बंदोबस्त भुगतान से संबंधित समस्त दस्तावेज़, सेवा प्रशस्ति प्रमाण-पत्र एवं सेवा मैडल आदि प्रदान किया गया | इस दौरान मुख्य कार्यालय अधीक्षक (आईटी) श्री सेवक रजक द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उम्मीद कार्ड (मेडिकल) व बंदोबस्त से संबन्धित नियमों से अवगत कराया गया | 


इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन, कल्याण निरीक्षक तथा कार्मिक निपटारा शाखा के कर्मचारीगण उपस्थित थे।


मंडल के सेवानिवृत्त हो रहे 27 रेल परिवार के सदस्यों में इंजीनियरिंग विभाग से 09, परिचालन विभाग से 05, विद्युत विभाग से 05, यांत्रिक विभाग से 02, सिग्नल व दूरसंचार से 03, वाणिज्य विभाग से 01, चिकित्सा विभाग से 01 तथा कार्मिक विभाग से 01 कर्मचारी शामिल हैं ।


इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी गौरवशाली रेल सेवा के लिए बधाई दी तथा तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की गई |