
बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अड्डेबाजी, नशाखोरी और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान 9 आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस और बीट आरक्षकों द्वारा थाना क्षेत्र के चिन्हांकित अड्डेबाजी वाले स्थानों पर लगातार निगरानी और चेकिंग की जा रही है।
इसी दौरान पुलिस ने क्षेत्र में अशांति फैलाने, सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करने तथा नशाखोरी जैसी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 9 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस ने सभी आरोपियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत देते हुए विधि अनुसार कार्यवाही के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया।
ये आरोपी किए गए गिरफ्तार
1. चन्द्रभान सिंह (26), निवासी रहंगीमल, डिंडौरी, हाल तिफरा
2. मनोज कुमार (28), निवासी रहंगीमल, डिंडौरी, हाल तिफरा
3. लव विश्वकर्मा (28), निवासी पुराना पोस्ट ऑफिस, बुधवारी बाजार
4. सुरेश सुजल (40), निवासी पुराना पोस्ट ऑफिस, बुधवारी बाजार
5. उत्तरा गेंदले (36), निवासी बाजार चौक, तिफरा
6. दीपक जोगी (36), निवासी तिफरा बाजार चौक
7. तरुण कश्यप (40), निवासी यदुनंदन नगर, तिफरा
8. विवेक कश्यप (31), निवासी यदुनंदन नगर, तिफरा
9. उत्तम कुमार ध्रुव (20), निवासी नयापारा, सिरगिट्टी।
पुलिस ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अड्डेबाजी और नशाखोरी वाले स्थानों पर निगरानी लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कानून व्यवस्था भंग करने, नशाखोरी करने अथवा सार्वजनिक स्थानों पर बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी प्रभावी और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।