गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर एवम आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी एंड रिसर्च सेंटर कोटा राजस्थान के सहयोग से श्री गुरु हरिकिशन साहिब जी के प्रकाश पूरब को समर्पित चार दिवसीय नि:शुल्क विशाल मेगा हेल्थ चेक अप कैम्प का तीसरे दिन भी भारी संख्या मे लोगो का हुज इलाज के लिए पहुंचा । 



रायपुर अम्बिकापुर रतनपुर पेंड्रा चाम्पा से बहुत संख्या मे लोग इलाज के लिए पहुंचे। 


कार्यक्रम के संयोजक सोनू गांधी ने बताया कि विशाल मेगा हेल्थ चेक अप कैम्प मे रतनपुर और चाम्पा से लोग बस करके इलाज कराने पहुंचे। 


कार्यक्रम की भव्यता ब्यवस्था और लोगो को मिल रहे इलाज के बाद चेहरे की खुशी देख कर रायपुर रायगढ अम्बिकापुर से अग्रवाल समाज के पदाधिकारी विशेष रुप मनोज शर्मा से मिलने आए और अपने शहर मे इसी प्रकार का न्यूरो थैरेपी कैम्प लगाने का आग्रह किया और समय मांगा साथ उन्होने कार्यक्रम संचालन के लिए बिलासपुर पंजाबी समाज से सहयोग करने आग्रह किया। 


बसंत विहार कालोनी बिलासपुर की अल्का साहू ने बताया कि थैरेपी के बाद दर्द शरीर से कोशो दूर हो गया । उन्होने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया । 


कोटा से आए इस नि:शुल्क विशाल मेगा मेडिकल चेक अप कैम्प मे भारत वर्ष मे आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी के जनक देश इस विषय पर क्रांति लाने वाले सुप्रसिद्ध डाक्टर मनोज शर्मा (कोटा राजस्थान वाले) ने लोगो से हुई चर्चा मे कहा कि लोगो के शरीर से दर्द कम कर उनके चेहरे मे खुशी देखना उनके जीवन का उद्देश्य है।


मनोज शर्मा जी के साथ उनकी टीम मे देश भर के अलग अलग क्षेत्र से लगभग 60-70 लोगो की टीम जोकि अपने गुरु मनोज शर्मा के एक आदेश पर बिलासपुर नि:स्वार्थ भाव से सेवा देने आए है बताया कि कैम्प मे कुछ नये प्रकार के तकलीफ वाले लोग भी पहुंचे मनोज शर्मा ने सभी को बुलाकर इस तकलीफ की प्रैक्टिकल जानकारी दी साथ ही इसके उपचार की प्रक्रिया भी बताते हुए उपचार कर स्वस्थ किया।


सोनू गांधी ने बताया कि कार्यक्रम मे पंजाबी समाज के साथ गुजराती समाज रजत समाज केशरवानी समाज क्षत्रीय समाज बौद्ध समाज सोनी समाज अग्रवाल समाज स्वर्णकार समाज मेमन समाज सिंधी समाज साहू समाज ब्राह्मण समाज कायस्थ समाज के लोग भी सहयोग करने पहुंचे 


कार्यक्रम संयोजक रोमी सलूजा ने बताया कि महिलाओ को शरीर के दर्द से मिल रहे आराम को देखते इतना सुकून मिला कि इसे शब्द से बयान नही किया जा सकता। 


बिलासपुर के पप्पू आहुजा जी आयुर्वेदिक थेरेपिस्ट भी तीसरे दिन नि:स्वार्थ भाव से सेवाए देने पहुंचे और अनेक लोगो का जोडो कर दर्द आर्थोराइटिस आदि का इलाज किए। 


 बिलासपुर शहर के बाहर से आये मरीजो के लिए गुरूसिंघ सभा दयालबंद द्वारा लंगर चाय बिस्कुट एव आवास की ब्यवस्था की गई बाहर से आए मरीज और उनके परिवार के लोग पंजाबी समाज की इस नि:शुल्क मेडिकल चेक अप कैम्प के साथ खुले लंगर एवम की ब्यवस्था की तारीफ करते हुए नजर आए। 

 


कार्यक्रम के प्रोग्राम चेयरमैन डा चरनजीत सिंह गंभीर ने बताया कि इस कैम्प के लिए कार्यक्रम के तीसरे दिन अग्रिम रजिस्ट्रेशन के साथ 2687 लोग आए और इनका इलाज भी किया गया।  स्लीप डिश्क साइटिका कमर दर्द जोडो का दर्द घूटने का दर्द अवेस्कूलर नेक्रोसिस फ्रोजन शोल्डर माइग्रेन नसो का दर्द पेरालिसिस आदि संबंधित अनेको रोगो का उपचार किया गया।


दुर्ग से आई हेमा जोशी जी जिनकी उम्र 35 वर्ष है पिछले 8 वर्ष से पेरालिसिस अटैक के कारण उनका मुंह टेढा था वो अपना मुंह भी नही खोल पाती थी आज सिंगल थैरीपी के बाद उनका मुंह सीधा हो गया मुंह खुल भी गया खुश होकर नाचने लगी और महिला डाक्टर को गोद मे उठा लिया और मिठाई लाकर रसगुल्ला लेकर आई स्वंय भी खाया सभी स्वंय खिलाया देख कर पुरा हाल सभी लोग खुशी से गदगद हो गए। 


कार्यक्रम चेयरमैन डा चरनजीत सिंह गंभीर ने बताया कि इस कैम्प मे बिलासा ब्लड बैंक के सहयोग से चार दिवसीय रक्तदान शिविर भी लगया गया है जिसमे थैलिसिमिया बिमारी से पीडित लोगो के लिए रक्तदान कराकर रक्त एकत्र किया गया कुछ ए निगेटिव एब निगेटिव ग्रुप के डोनर भी आकर रक्तदान किये साथ ही महिलाओ ने भी लोगो ने स्वेच्छा से रक्तदान किया सभी का गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष परमजीत सिंह सलूजा सचिव अमरजीत सिंह दुआ कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह अजमानी ने ब्यक्तिगत रुप आभार व्यक्त कर साधुवाद दिया। 


बौद्ध समाज बिलासपुर के अध्यक्ष सारंग राव घूमने जोकि अपने समाज के पदाधिकारयो के साथ सेवाए देने आए।  



हेल्थ चेक अप कैम्प के प्रमुख संयोजक एवम बिलासपुर की प्रसिद्ध न्यूरोथेरेपिस्ट डा सुष्मिता गुंबर कल मरीजो की संख्या अधिक होने कारण स्वयं अपनी टीम के साथ मरीजो का इलाज करती रही। 



 रजिस्ट्रेशन करने मे सहयोग के लिए साहू समाज की ओर से हेमा साहू एवम ब्राह्मण समाज के अमन शुक्ला जी अग्रवाल समाज से महेश अग्रवाल जतिन पाल सिंह गंभीर संदीप कौर सलूजा श्रीमति जसमीत कौर सवन्नी रोमी सलूजा नागरा जी विंकू भाटिया अमरजीत सिंह टूटेजा सोनू गांधी बलजीत सिंह गंभीर राम मक्कड प्रीतपाल सिंह गंभीर ने पुरे समय अपनी नि:स्वार्थ सेवाए देते रहे। 


कार्यक्रम मे गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दयालबंद बिलासपुर की पुरी टीम के साथ सुखमनी सर्कल पंजाबी युवा समिति की टीम आदर्श पंजाबी महिला संस्था की टीम स्त्री सत्संग की टीम अकाल पूरख की फौज पंजाबी सेवा समिति अग्रवाल समाज बाल्मिकी समाज बोहरा समाज एवम अन्य समाज के प्रबुद्ध वर्ग मार्ग दर्शन और सहयोग कर रहा । 


यह जानकारी कार्यक्रम चेयरमैन डा चरनजीत सिंह गंभीर द्वारा दी गई