
“मिठाई से मुंह मीठा करेंगे, साइबर जागरूकता से हर घर सुरक्षित करेंगे।”
IG, कलेक्टर एवं DIG/SSP ने संयुक्त रूप से किया साइबर जागरूकता फिल्म के पोस्टर का विमोचन
*बिलासपुर। दीपावली के अवसर पर साइबर अपराधों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आर्यन फिल्म द्वारा विशेष साइबर जागरूकता फिल्म “रोशनी का त्यौहार”* तैयार की गई है।
फिल्म के पोस्टर का संयुक्त रूप से *IG श्री राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं DIG/SSP श्री रजनेश सिंह, IPS* द्वारा विमोचन किया गया।
इस अवसर पर फिल्म से जुड़े कलाकार एवं सहयोगी उपस्थित रहे। इनमें डॉ. एल.सी. मढ़ारिया, श्रीमती एंजेल चौकसे, श्री महेन्द्र सूर्यवंशी एवं अन्य कलाकार शामिल थे।
फिल्म का उद्देश्य दीपावली के दौरान होने वाली साइबर ठगी जैसे फर्जी गिफ्ट ऑफर, OTP फ्रॉड, UPI स्कैम, अनजान लिंक और ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति लोगों को जागरूक करना है। फिल्म के माध्यम से नागरिकों को संदेश दिया गया है कि त्योहारों के दौरान आकर्षक ऑनलाइन ऑफर और इनाम के लालच में आकर अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
फिल्म के निर्देशक एवं आर्यन फिल्म के संचालक *श्री रामानंद तिवारी* ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य मनोरंजन के माध्यम से समाज तक महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा संदेश पहुंचाना है, ताकि दीपावली की खुशियां साइबर ठगी के कारण प्रभावित न हों।
*फिल्म के प्रमुख कलाकार:*
- श्रीमती एंजेल चौकसे (मिसेस अल्लूरी 2026)
- श्री उमा शंकर पाण्डेय
- श्री महेन्द्र सूर्यवंशी
*लोकेशन पार्टनर:* महेश स्वीट्स, बिलासपुर।
आर्यन फिल्म की ओर से इस जागरूकता पहल को प्रोत्साहित करने एवं पोस्टर विमोचन के लिए IG श्री राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं DIG/SSP श्री रजनेश सिंह, IPS के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
फिल्म के माध्यम से नागरिकों को यह भी संदेश दिया गया है कि साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल *1930* पर संपर्क करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
*फिल्म का संदेश:*
“इस दीपावली खुशियां बांटें, अपनों को साइबर जागरूकता की रोशनी से सुरक्षित बनाएं।”
*सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • जागरूक बनें।*
*प्रस्तुति: आर्यन फिल्म (Aryan Film)*