बिलासपुर। दिल्ली ग्रेटर नोएडा आयोजित आकार एग्जिबिशन में इंडिया एक्सपो मार्ट में एक लाख से अधिक विजिटर पहुंचने की खुशी में आज केक काटा गया। ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन तथा आकार एक्जीबिटर्स के संयुक्त तत्वाधान में आकार एक्जीबिटर्स के प्रेसिडेंट परिमल पटेल
ने छत्तीसगढ़ टेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट तथा ऑल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक अमरजीत सिंह दुआ को केक खिलाया तथा 1 लाख विजिटर क्रॉस होने पर उन्हें बधाई भी थी। आकार एग्जीबिशन के डायरेक्टर परिमल पटेल ने कहा है कि दिल्ली नोएडा में आकर एग्जिबिशन को देखने के लिए देश-विदेश से लोग पहुंच रहे हैं। तथा एक लाख से अधिक एक्जीबिटर्स क्रॉस होने की खुशी में आज केक काटकर पूरे देश भर के टेंट व्यवसायिक के बीच खुशियां मनाई गई। और इस आकार की सफलता पर अमरजीत सिंह दुआ ने उन्हें बधाई भी। और इसकी सफलता पर कामना की।