बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश आचार्य ब्राह्मण समिति का महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह 1 नवंबर को व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी भवन में आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों और रूपरेखा को लेकर रविवार को रतनपुर स्थित मां महामाया देवी मंदिर परिसर में समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, कोर कमेटी सदस्य, संभागीय पदाधिकारी और समाजजन शामिल हुए।

बैठक की शुरुआत मां महामाया देवी, भगवान गणेश और भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष संतोष शर्मा ने महासम्मेलन की तैयारियों, व्यवस्थाओं और कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। समाजजनों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए और सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।

बैठक में सरगुजा संभाग की ओर से विशेष सहयोग की घोषणा की गई। संभाग अध्यक्ष विश्वमित्र दीक्षित और उनकी टीम ने आयोजन के लिए ₹51,000 सहयोग देने की घोषणा की। इसके अलावा कोर कमेटी सदस्य सत्य शर्मा ने ₹11,000 नगद जमा किए। राजकुमार तिवारी, पेंड्रा ने ₹13,100 सहयोग की घोषणा की, जबकि सीमा तिवारी और अनिल तिवारी, रायपुर ने ₹11,000 सहयोग की घोषणा करते हुए ₹2,100 नगद जमा किए।

बैठक में महासम्मेलन के लिए आयोजन समिति का गठन कर पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही कोर कमेटी सदस्यों से निर्धारित ₹11,000 सहयोग राशि तथा अन्य सदस्यों से ₹2,100 वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा करने का आग्रह किया गया। आयोजन को लेकर प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा घर-घर जाकर समाजजनों को निमंत्रण देने का निर्णय भी लिया गया।

मंच संचालन आकाश मिश्रा, धमधा ने किया। विश्वमित्र दीक्षित ने महिला शक्ति, शिक्षा और समाज को अधिक से अधिक लोगों से जोड़ने पर जोर दिया। सत्य शर्मा ने मैहर समिति की ओर से आयोजन में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

बैठक में संरक्षक सत्य शर्मा, अनिल तिवारी, संयोजक महेंद्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष संतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष अरुण तिवारी, विश्वमित्र दीक्षित, आकाश मिश्रा, रमेश तिवारी, सुधाकर मिश्रा, राजकुमार तिवारी, सुशील तिवारी, कमत तिवारी, राजा मिश्रा, नवीन शर्मा, सोनू मिश्रा, अनिल तिवारी सहित रमा शर्मा, शीतल तिवारी, सीमा तिवारी, लछमी तिवारी और महिमा शर्मा समेत बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सरगुजा संभाग से नर्मदा तिवारी, कपिल देव पांडे, खगेश मिश्रा, विष्णुदत्त मिश्रा, प्रकाश पांडे, प्रकाश मिश्रा, रिंकू तिवारी, शत्रुहान तिवारी, रमेश तिवारी, संगम तिवारी, जुगेश्वर तिवारी, काशी मिश्रा, जमुना मिश्रा और रामदेव तिवारी सहित अन्य समाजजन मौजूद रहे।