बिलासपुर। हिन्दुस्तानी सेवा समाज, रेलवे परिक्षेत्र की ओर से 76वें श्रीरामलीला एवं दशहरा उत्सव की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। रेलवे परिक्षेत्र स्थित रामलीला भवन में 11 से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात 7 से 10:30 बजे तक रामलीला का मंचन होगा। इस वर्ष कानपुर की जय महाकाली नाट्य कला मंच की मंडली रामायण के प्रमुख प्रसंगों का मंचन करेगी। मंडली के मंडलाधीश भोला भयंकर हैं।
रामलीला के दौरान श्रीराम जन्म, धनुष यज्ञ, सीता हरण, लंका दहन, रावण वध और श्रीराम राज्याभिषेक सहित रामायण के प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। उत्सव का मुख्य आकर्षण 20 अक्टूबर को होने वाला रावण दहन रहेगा। इसका आयोजन शाम 6 बजे से रेलवे परिक्षेत्र स्थित नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट मैदान में किया जाएगा।
आयोजन की जिम्मेदारी हिन्दुस्तानी सेवा समाज के अध्यक्ष एचएस भदौरिया, दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष यूएस पांडेय और रामलीला समिति के अध्यक्ष एमके झा के नेतृत्व में गठित विभिन्न समितियों को सौंपी गई है। 76वें वर्ष में आयोजित हो रहे इस उत्सव को लेकर रेलवे परिक्षेत्र में तैयारियां की जा रही हैं।