बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष सेवा समर्पण कार्यक्रम के तहत झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ बिलासपुर ग्रामीण की ओर से मोपका के वार्ड 47/48 स्थित गड़रिया सामुदायिक भवन में बुजुर्ग सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 27 बुजुर्गों को शाल, श्रीफल, गमछा, फल और मिठाई भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बुजुर्ग समाज की नींव और संस्कारों की धरोहर हैं। उनके अनुभव और आशीर्वाद समाज की महत्वपूर्ण पूंजी हैं। कार्यक्रम प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह के निर्देश पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी एवं बिलासपुर संभाग सह प्रभारी पल्लव धर, संयोजक थानूराम साहू, सह संयोजक ईश्वर प्रसाद यादव, जिला सह संयोजक विवेक पाण्डेय, चंद्रकांत शेंडे, विनोद साहू, सोमदत्त पटेल, बालेश्वर पाटनवर, कार्यक्रम प्रभारी शिवनारायण कैवर्थ, धर्मेन्द्र शर्मा, नीरज मूडलियार, प्रसाद, तिलक राम साहू, बच्चा राम साहू, शिव भाई, हर प्रसाद धुरी सहित प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्मानित किए गए बुजुर्गों में बालाजी कश्यप, हरिचंद श्रीवास, राम सिंह, काशीराम साहू, विशनभर साहू, सुनहर ध्रुव, बद्री साहू, बालाराम ध्रुव, रामदेव कश्यप, बढ़कू साहू, भरत कश्यप, मनहरण साहू, जग्गू सूर्यवंशी, रतन केंवत, रामझूल साहू, मनहरण यादव, मनोहर चंद्रा, रामप्रसाद साहू, शिव साहू, खम्मन साहू, रामअवतार ध्रुव, श्रवण कुमार सूर्यवंशी, राजू साहू, पिंकू यादव और मनोहर लोनिया सहित अन्य सियान शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बुजुर्गों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।