बिलासपुर/कोटा। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटा पुलिस ने ग्राम लमकेना में कार्रवाई करते हुए 25 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने शराब बिक्री के आरोप में 55 वर्षीय आजू राम बंजारे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार 30 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लमकेना में एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर अधिकारियों को अवगत कराने के बाद टीम ने लमकेना में दबिश दी। मौके से आजू राम बंजारे के कब्जे से 20 लीटर क्षमता की जेरिकेन में 20 लीटर और 5 लीटर क्षमता की जेरिकेन में 5 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल कीमत 5000 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह, आरक्षक संजय श्याम, रवि राजपूत और महिला आरक्षक पूर्णिमा सिदार की भूमिका रही।