बिलासपुर। बिलासपुर में छठ महापर्व 2026 के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। छठ घाट पर पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज, सहजानंद सरस्वती समाज और छठ माता के भक्तों की सामूहिक बैठक में सर्वसम्मति से छठ पूजा समिति का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता व्ही.एन. झा ने की। इसमें प्रवीण झा को समिति का अध्यक्ष, विनोद सिंह को सचिव और डॉ. धर्मेंद्र कुमार दास को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। छठ महापर्व बिलासपुर में पिछले 26 वर्षों से सामूहिक रूप से मनाया जा रहा है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा ने समिति के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र दास के अलावा उपाध्यक्ष के रूप में सुधीर झा, ए.के. कंठ, लव कुमार ओझा और राम प्रताप सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। सहसचिव के रूप में रौशन सिंह, धनंजय झा और प्रशांत सिंह को शामिल किया गया। कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी हरिशंकर कुशवाहा, दिलीप चौधरी और राकेश दीक्षित को दी गई, जबकि डॉ. कुमुद रंजन सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
कार्यकारिणी में इन्हें मिली जगह
समिति की कार्यकारिणी में पी.सी. झा, चंद्र किशोर प्रसाद, अजीत पंडित, प्रमोद सिंह, रामसखा चौधरी, मुकेश झा, चंदन सिंह, राजीव गिरी, निर्भय चौधरी, दिलीप श्रीवास, विकास राय, सतीश सिंह, विनोद सिंहा, हेमंत झा, जितेंद्र ठाकुर, परमेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, रविंद्र सिंह, आशीष मिश्रा, अंबिकेश पांडे, रविंद्र कुशवाहा, शौलेंद्र सिंह, रुपेश कुशवाह और आदित्य सिंह को शामिल किया गया है।
समिति के मार्गदर्शन के लिए संरक्षक मंडल भी गठित किया गया है। इसमें एस.पी. सिंह, व्ही.एन. झा, आर.पी. सिंह, अशोक झा, एस.के. सिंह, विजय ओझा और अभय नारायण राय को संरक्षक बनाया गया है।
13 नवंबर को माता अरपा की महाआरती से होगा पर्व का शुभारंभ
छठ महापर्व का चार दिवसीय आयोजन 13 नवंबर से शुरू होगा। पहले दिन नहाय-खाय के साथ माता अरपा की महाआरती की जाएगी। 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को सुबह का अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा। छठ पूजा के सफल संचालन और तैयारियों को व्यवस्थित करने के लिए 1 नवंबर को सुबह 11 बजे छठ घाट पर छठ पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
बैठक में बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
बैठक का संचालन राम प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. अजय सिंह, गणेश गिरी, सी.एम. सिंह, राम गोस्वामी, अविनाश कुमार सिंह, बी.एन. ओझा, जगदानंद झा, विजय कुमार सिंह, विनय सिंह, रंजय सिंह, जे.पी. सिंह, मिथिलेश ठाकुर, मुकेश सिंह, राजीव सिंह, विवेक कुमार, रंजन शर्मा, अमरकांत तिवारी, बैजनाथ यादव, नागेंद्र सिंह, पी.एन. लाल, सुरेश सिंह, किशन गिरी, सनी गिरी, आदर्श यादव, शशि मिश्रा, सुनील मिश्रा, विजय शंकर सिंह, विक्रम चौधरी, शुभम झा, मनोज सिंह, सुरेंद्र सिंह, जे.एन. सिंह, ललितेश सिंह, अशोक सिंह, धीरज झा, महेश झा, संजय श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, श्रवण शर्मा, संतोष ओझा, विजय दुबे, एन.पी. सिंह, प्रभात चौधरी और मुन्ना सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।