
तखतपुर थाना क्षेत्र के नगोई एनीकट डेम के पास जुआ खेल रहे 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से पुलिस ने ₹2700 नकद बरामद किया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार 17 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नगोई एनीकट डेम के पास कुछ लोग रुपए-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तखतपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी भाग निकले, जबकि 4 लोगों को पकड़ लिया गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान ओमप्रकाश जायसवाल निवासी साकेत मुंगेली, धरम ध्रुव निवासी जरेली थाना तखतपुर, रोहित यादव और रोहित कौशिक दोनों निवासी नगोई थाना तखतपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तथा जुआ फड़ से कुल ₹2700 बरामद किए।
कार्रवाई में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक अवनीश पासवान, प्रधान आरक्षक रामायण राजपूत तथा आरक्षक हरिश यादव, राजकुमार, नरेश निराला और त्रिलोक सिंह की भूमिका रही।