बिलासपुर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिविल लाइन पुलिस ने मिनीबस्ती जरहाभाठा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने एक युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की, जबकि 11 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, थाना सिविल लाइन क्षेत्र में आगामी त्योहारों को देखते हुए लगातार पेट्रोलिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी की जा रही है। इसी दौरान मिनीबस्ती जरहाभाठा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई में पुलिस ने विशाल डहरिया (19), निवासी भाठिया पेट्रोल पंप के सामने मिनीबस्ती जरहाभाठा को पकड़ा। उसके कब्जे से धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इसके अलावा पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका वाले 11 लोगों के खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इनमें फारूख कुरैशी, अमित श्रीवास, राजेश्वर बहेलिया, अब्दुल आबिद, बाबा खान, सईद अहमद, मोहम्मद जहीर खान, आर्यन रात्रे, देव सिदार, समद अली और साहिल कुमार बघेल शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि त्योहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने, उपद्रव करने या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ आगे भी ।