रतनपुर मां महामाया मंदिर परिसर में विवाद में भाजपा से जुड़े दो पक्षों के बीच न केवल गाली गलौज हुआ बल्कि एक महिला ने युवक को चप्पल से पीट दिया, जिसके बाद यहां विवाद गहरा गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भाजपा नेत्री बाइक से उतर कर युवक को चप्पल से मारती दिखाई दे रही है। विवाद के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।


 महामाया मंदिर रोड निवासी तुषार पटेल प्रसाद की दुकान और होटल संचालित करते हैं। करीब एक सप्ताह पहले उनकी दुकान से सामान चोरी हो गया था, जिसकी शिकायत थाने में की गई थी। शनिवार को महामाया मंदिर गेट के पास तुषार को दुकान पर काम करने वाला करिया उर्फ मनोज नजर आया। तुषार ने मनोज पर चोरी को लेकर संदेह जताया। तुषार ने मनोज के साथ मोंटी धीवर से भी मनोज के बारे में पूछताछ की। मनोज वर्तमान में रेहाना बेगम की फुल दुकान में काम कर रहा है। मनोज ने यह बात रेहाना बेगम को बतायी। मोंटी ने रेहाना बेगम को फोन कर मौके पर बुलाया। दोपहर को रेहाना मौके पर पहुंची और गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद रेहाना बेगम शेरु और मोंटी ने मारपीट की। तुषार का कहना है कि विवाद शांत कराने पहुंचे उनकी बहन मेघा प्रधान और ईश्वर प्रधान के साथ भी इन लोगों ने मारपीट की है। मेघा भाजपा की मंडल सोशल मीडिया प्रभारी है तो वही चप्पल से मारपीट करने वाली रेहाना बेगम भाजपा महिला मोर्चा अल्पसंख्यक मंडल की महामंत्री है। रेहाना बताती है कि वह महामाया मंदिर में फूल बेचने का काम करती है, जिसने उल्टे राजा पटेल , मेघा पटेल, ईश्वर प्रधान और राजू शर्मा पर ही गाली गलौज और मारपीट का आरोप लगा दिया है।


 स्थानीय लोगों ने बताया कि रेहाना बेगम पहले भी यहां कई बार झगड़ा और मारपीट कर चुकी है। उसकी विवादित छवि है । इतना ही नहीं इस घटना के प्रकाश में आने के बाद लोग यह भी सवाल उठाने लगे हैं कि कैसे एक विधर्मी महिला महामाया मंदिर परिसर में फूल बेचने का काम कर रही है। क्या वह शुद्धता एवं शुचिता का ख्याल रखती होगी ? जिससे धार्मिक भावना आहत होने का भी सवाल खड़ा हो रहा है, जिसे लेकर भी सोशल मीडिया पर कई पोस्ट देखे जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों ही पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है, जबकि वायरल वीडियो में रेहाना बेगम चप्पल से पिटाई करती नजर आ रही है। देखना होगा की घटना के बाद भाजपा उस पर क्या कार्रवाई करती है।