ग्रेटर नोएडा, 19 अगस्त 2026। इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में टेंट, मंडप, डेकोरेशन, होटल एवं इवेंट कारोबार से जुड़े व्यवसायियों की चार दिवसीय भव्य प्रदर्शनी का बुधवार को शुभारंभ हुआ। 19 से 22 अगस्त तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में देशभर से टेंट व्यवसाय से जुड़े निर्माता, थोक विक्रेता और आयातकर्ता अपने उत्पादों एवं आधुनिक डिजाइनों का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनी के पहले ही दिन देशभर से 40 हजार से अधिक टेंट व्यवसायियों के पहुंचने से आयोजन स्थल पर जबरदस्त कारोबारी उत्साह देखने को मिला।
प्रदर्शनी का उद्घाटन ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन रजि. के संरक्षक सरदार अमरजीत सिंह दुआ, राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल सिंघल, महासचिव सरदार करतार सिंह कोचर, चेयरमैन दादू पुरोहित, संयोजक दीपक मित्तल, सीनियर वाइस चेयरमैन नवीन अग्रवाल, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार, राजस्थान अध्यक्ष रविंद्र सिंह, हरियाणा से ओमवीर सिंह, पंजाब से दिनेश कटारिया, ओडिशा से काबुली भाई एवं पश्चिम बंगाल से गोपाल सरकार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर प्रसिद्ध पहलवान दिलीप सिंह राणा ‘द ग्रेट खली’ का सम्मान संगठन के संरक्षक सरदार अमरजीत सिंह दुआ द्वारा किया गया।
एक छत के नीचे टेंट और इवेंट कारोबार की आधुनिक दुनिया
प्रदर्शनी में देशभर से 1200 से अधिक निर्माता, थोक विक्रेता और आयातकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। यहां टेंट एवं मंडप कारोबार के साथ-साथ शादी समारोह, होटल, कैटरिंग, इवेंट मैनेजमेंट और डेकोरेशन व्यवसाय में उपयोग होने वाले उत्पादों की आधुनिक एवं नवीनतम रेंज प्रदर्शित की गई है।
ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल सिंघल ने बताया कि प्रदर्शनी में लेटेस्ट कारपेट डिजाइनों के साथ अनेक प्रकार के तंदूर, रोटी के चूल्हे, चाय काउंटर, मॉकटेल काउंटर, स्टाफ की नई ड्रेस डिजाइन, दूल्हा-दुल्हन के लिए आकर्षक सोफा सेट तथा फेरों के लिए छोटे सोफे उपलब्ध हैं।
इसके अलावा इम्पोर्टेड कपड़े के फूल, स्टेज इफेक्ट्स की नवीनतम वैरायटी, दूल्हा-दुल्हन की आकर्षक एंट्री के डिजाइन, ठंडी आतिशबाजी सहित मंडप, टेंट एवं होटल व्यवसाय में काम आने वाले विभिन्न प्रकार के उत्पाद एक ही छत के नीचे प्रदर्शित किए गए हैं। इससे व्यवसायियों को नए उत्पाद देखने, उनकी गुणवत्ता एवं कीमतों की जानकारी लेने तथा सीधे खरीदारी करने का अवसर मिल रहा है।
संगठन के संरक्षक सरदार अमरजीत सिंह दुआ ने देशभर के टेंट व्यवसायियों से प्रदर्शनी में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि व्यवसाय को आधुनिक समय की जरूरतों के अनुरूप आगे बढ़ाने के लिए नए उत्पादों और तकनीकों की जानकारी बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी टेंट व्यवसायियों से प्रदर्शनी का लाभ उठाने तथा अपने कारोबार में नए उत्पादों को शामिल कर व्यवसाय विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाने का आग्रह किया।
महासचिव सरदार करतार सिंह कोचर ने भी देशभर के व्यापारियों से प्रदर्शनी में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन व्यवसायियों को एक-दूसरे से जुड़ने, नई तकनीक एवं उत्पादों को समझने और कारोबार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करते हैं।
छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे टेंट व्यवसायी
प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ टेंट ओनर एसोसिएशन की ओर से महासचिव गुरदीप सिंह अजमानी, मुख्य सचिव रविंद्र सिंह छाबड़ा, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह इचपुरानी, नरेंद्र सलूजा, तरनजीत सिंह होरा, जसपाल होरा, रोशन खुराना, विनोद कुमार, सुभाष स्वएनी, प्रवीण भूतड़ा, अभिषेक अग्रवाल, हरीश शर्मा, पारस होरा, करनजीत सिंह दुआ, धर्मों भाई, राजदीप सिंह दुआ, मंजीत सिंह छाबड़ा, गुरमीत सिंह एवं विक्की एजी टेंट सहित बड़ी संख्या में व्यवसायी मौजूद रहे।
ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के एडवाइजर इंद्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एवं सचिव नरेश रॉबिन्सन भी आयोजन में उपस्थित रहे।
पंजाब से अध्यक्ष सरदार सतपाल सिंह गिल एवं महामंत्री दिनेश कटारिया, महाराष्ट्र से प्रभारी विजय परदेशी, पश्चिम बंगाल से चंचल दास एवं गोपाल, पूर्वी दिल्ली से राम नाथ चड्ढा ने भी प्रदर्शनी में सहभागिता की।
इसके अलावा फेडरेशन ऑफ शामियाना दिल्ली के अध्यक्ष विजेंद्र मान एवं सुरेंद्र पाल पप्पी, टेंट एंड लाइट डेकोरेशन एसोसिएशन दिल्ली के कोषाध्यक्ष चरणजीत सिंह बत्रा, कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र बजाज, प्रदीप अग्रवाल, गुरप्रीत सिंह आहूजा, बीनू राय, तुलसी राम एवं विष्णु सैनी सहित विभिन्न राज्यों एवं संगठनों से जुड़े पदाधिकारी और टेंट व्यवसायी उपस्थित रहे।
आयोजकों के अनुसार प्रदर्शनी के आगामी दिनों में भी देशभर से बड़ी संख्या में टेंट व्यवसायियों के पहुंचने की उम्मीद है। चार दिवसीय यह आयोजन टेंट, मंडप, डेकोरेशन, कैटरिंग, होटल एवं इवेंट उद्योग से जुड़े कारोबारियों के लिए नए उत्पादों, आधुनिक डिजाइनों और कारोबारी संभावनाओं को समझने का महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है।