छत्तीसगढ़ में बदले गए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, किरण सिंह देव होंगे नए भाजपा अध्यक्ष

उम्मीदो के अनुरूप छत्तीसगढ़ बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। हालांकि छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई नाम लिए जा रहे थे लेकिन सबको पछाड़ कर किरण सिंह देव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। किरण सिंह देव बस्तर के जगदलपुर से विधायक हैं। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा नर यह ऐलान किया। भाजपा के शीर्ष नेताओं ने एक बार फिर से चौंकाने वाला निर्णय लिया है

अब तक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अरुण साव के पास थी। बीजेपी सरकार बनते ही अरुण साव को डिप्टी सीएम बनाया गया है।

कौन हैं किरण सिंह देव

किरण सिंहदेव सामान्य वर्ग से आते हैं। इससे पहले आदिवासी और ओबीसी को अध्यक्ष के रूप में मौका दिया गया था। आदिवासी अध्यक्ष के रूप में नंदकुमार साय, विष्णुदेव साय के अलावा विक्रम उसेंडी रह चुके हैं। वहीं ओबीसी वर्ग से धरमलाल कौशिक और अरुण साव प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। इससे पहले सामान्य वर्ग से डॉ. रमन सिंह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

महामंत्री भी बदले जा सकते हैं

प्रदेश अध्यक्ष के बाद अब बीजेपी के महामंत्री भी बदले जाएंगे। विजय शर्मा कैबिनेट में शामिल हो चुके हैं, ओपी शर्मा के शामिल होने की चर्चा है। ऐसे में इन दोनों में भी बदलाव होगा।

2023 चुनाव में जगदलपुर से जीते 61 साल के किरण सिंह देव जगदलपुर से चुनाव जीते हैं। इससे पहले वे जगदलपुर के ही महापौर भी रहे हैं। पेशे से वकील किरण सिंहदेव ने जनता युवा मोर्चा से राजनीति की शुरुआत की भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!