


बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा नशे के खिलाफ निजात अभियान चलाया जा रहा है। चुनाव के कारण व्यस्तता की वजह से इस अभियान की रफ्तार धीमी हुई थी । चुनाव के बाद एक बार फिर से इस अभियान को गति दी जा रही है । इसी कड़ी में तोरवा पुलिस द्वारा ग्राम महमंद स्थित शासकीय स्कूल में बच्चों के लिए निजात अभियान के तहत नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। यहां बच्चों को अनुशासित जीवन जीने के साथ यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध की गहराई से जानकारी देते हुए साइबर सुरक्षा के उपाय बताए गए । बच्चों को पोक्सो एक्ट के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा उन्हें लक्ष्य धारण के बारे में बताया गया, ताकि वे एक सफल जीवन जी सके।

इधर निजात अभियान के तहत चौक चौराहा में बेखौफ होकर मदिरा पीने और हुल्लड़ करने वालों के खिलाफ भी तोरवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमे आकाश नवरंग, दीपेश, मूलचंद साहू ,किशन सिंह, पुष्पेंद्र केवट, अश्विनी केवट और गेंदराम यादव शामिल है।
