

सीपत थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती का साल 2022 में औराईखुर्द नैला जांजगीर-चाम्पा निवासी 23 वर्षीय कमलेश कुमार लाटकर से परिचय हुआ था। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी और फिर प्रेम संबंध कायम हो गया। दोनों ही शादी का सपना देखने लगे। इस बीच दोनों के मध्य अलग-अलग जगह पर शारीरिक संबंध भी बना। फिर दोनों के बीच अनबन हो गयी। इसके बाद 30 नवंबर 2022 को युवती ने कमलेश लाटकर के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी रायपुर में है, जिसे गिरफ्तार किया गया।

सीपत पुलिस ने दहेज की मांग करने वाले फरार आरोपी को भी गिरफ्तार किया है ।लोधिपारा सरकंडा निवासी मनीष दुबे की पत्नी का आरोप है कि शादी के दो-तीन महीने बाद से ही दहेज में टीवी, बर्तन, मोटरसाइकिल पुराना क्वालिटी का दिए जाने का आरोप लगाते हुए पति द्वारा उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा है। जिसके बाद पत्नी ने अपने पति के खिलाफ 498 ए का मामला दर्ज कराया था। आरोप दर्ज होने के बाद से ही पति मनीष दुबे गायब था, जिसे सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इसी दौरान सीपत पुलिस ने नरगोड़ा निवासी राकेश कुमार गढेवाल को पांच नग लोहे का एंगल चोरी करने के आरोप में पकड़ा है। 13 अगस्त की रात राकेश सागौन प्लॉट में घुसा था जहां उसने लोहे के एंगल चोरी किए थे।

