उद्योग संघ ने अपने पूर्व अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

बिलासपुर के जाने-माने उद्योगपति, लूथरा कॉरपोरेशन के चेयरमैन और जिला उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष 72 वर्षीय अनिल लूथरा का निधन मुंगेली नाका स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। उद्योग संघ की गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों में हमेशा बेहद सक्रिय रहने वाले अनिल लूथरा, डॉक्टर सुधीर लूथरा के बड़े भाई थे। जिला उद्योग संघ ने सोमवार को उद्योग भवन में आयोजित शोक सभा में अपने पूर्व अध्यक्ष को याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक उद्योग संघ के अध्यक्ष हरीश केडिया , जिला उद्योग संघ अध्यक्ष अनिल सलूजा, महासचिव शरद सक्सेना पूर्व अध्यक्ष सुनील मारदा, अरविंद गर्ग, विनोद अग्रवाल अनिल अग्रवाल, चंद्रकांत भट्ट, पी पी भादुरी आदि मौजूद रहे । उद्योग संघ ने मौन रख कर स्व अनिल लूथरा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!