मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर टूरिज्म कंक्लेव 2022 में शामिल होंगे पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव

विश्व पर्यटन दिवस 2022 के अवसर पर पर्यटन मंडल छत्तीसगढ़ द्वारा टूरिज्म कंक्लेव 2022 का आयोजन 27 सितम्बर 2022 को सुबह 10.00 बजे से रायपुर के बेबीलान इंटरनेशनल हॉटल में किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री ताम्रध्वज साहू-माननीय पर्यटन मंत्री छत्तीसगढ़, विशिष्ट अतिथि श्री चिंतामणी महाराज – विधायक, विकास उपाध्याय-संसदीय सचिव एवं विधायक, अटल श्रीवास्तव-अध्यक्ष छ.ग.पर्यटन मंडल, श्रीमती चित्ररेखा साहू-उपाध्यक्ष छ.ग.पर्यटन मंडल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री बघेल द्वारा चेंदरू द टाईगर ब्वाय’’ एवं टेम्बू का अनावरण टाकिंग कामिक्स का एलईडी में प्रदर्शन होगा, साथ ही कॉफी टेबल बुक का विमोचन, छ.ग. के पर्यटन स्थलों पर आधारित राज्य गीत भी सम्पन्न होगा। सी.टी.बी. एवं आई.आर.टी.सी. के बीच ए.एम.यू. का भी आदान-प्रदान किया जायेगा, साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 से 1.50 तक कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने हेतु अटल श्रीवास्तव रायपुर के लिए रवाना हो गये हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!