जयराम नगर गतौरा भाजपा मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में में 170 कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा 2023 में भाजपा की होगी वापसी

आलोक मित्तल

मंगलवार को जयरामनगर गतौरा मंडल भाजपा के देवरीखुर्द में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में 170 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के समक्ष इन सभी 170 कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश करते हुए जयराम नगर गतौरा मंडल में भाजपा को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराध भूमाफिया और समस्याओं से लोग त्रस्त हो चुके हैं। वही लगातार कांग्रेस की सरकार अपने वादों को पूरा नहीं कर पा रही है, जिससे छत्तीसगढ़ वासी अपने आप को छला हुआ महसूस कर रहे हैं ।यही वजह है कि अब छत्तीसगढ़ वासियों का भी रुझान भाजपा की तरफ है और आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से कमल छत्तीसगढ़ में खिलेगा यह उनका विश्वास है। वहीं उन्होंने लगातार अपने दौरे के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश भर में दौरा कर संगठन को मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं को भी रिचार्ज करेंगे जिससे वे आगामी चुनाव में दमखम लगा कर भाजपा की जीत सुनिश्चित कर सकें। इस मौके पर बड़ी संख्या में जयरामनगर गतौरा मंडल के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!