पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष,सांसद,वन मंत्री विक्रम उसेंडी के उपस्थिति में ग्रामीणों को बांटा गया सामान

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–27.8.22

पखांजूर,,,
पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद वन मंत्री विक्रम उसेंडी के उपस्थिति में बांदे क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य सुनीता मंडल के क्षेत्र में विष्णुपुर ग्राम पंचायत में पानी टंकी एवं प्राथमिक विद्यालय विष्णुपुर में वाटर कूलर वितरण किया गया है एवं पीव्ही 91 में पानी टंकी वितरण व नागलदण्ड पंचायत में म्यूजिक सेट का वितरण किया गया है इस अवसर पर विक्रम उसेंडी ने मोदी सरकार की सबका सबके साथ सबका विकास एवं 2022 तक सबको पक्का मकान मिलने की बात कही लेकिन छत्तीसगढ़ में आठ लाख प्रधानमंत्री आवास आया था जिसको प्रदेश सरकार वापस कर दिया ।
साथी प्रदेश सरकार की असंवेदनशीलता और गोठा नो के नाम पर बंदरबांट की बात कही नरवा गरवा घुरवा बाड़ी सिर्फ कागजों तक ही सीमित रही विकास के नाम पर प्रदेश में कोई कार्य नहीं हुआ ।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला भाजपा उपाध्यक्ष असीम राय, मंडल अध्यक्ष एवं विष्णुपुर पंचायत के सरपंच रतन हालदार, महामंत्री आशीत, उपाध्याक्ष दिनु सेनगुप्ता, सांसद प्रतिनिधि गणेश शाहा, मंडल उपाध्यक्ष श्याम कुमार तिवारी, जिला महामंत्री किसान मोर्चा स्वपन तरफदार, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कल्याणी, सुनीता सरकार, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पलास मिस्त्री, मनोज प्रदीप कर्मकार, समस्त भारतीय जनता पार्टी के बांदे मंडल के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में विष्णुपुर पंचायत के गणमान्य नागरिक नागलदण्ड पंचायत के गणमान्य नागरिक एवं पीव्ही 91गांव के नागरिक बंधु मीडिया के साथी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!