कांग्रेस के सत्ता-संगठन में आपसी घमासान में क्या सुध लेगी भूपेश सरकार, प्रदेश की जनता के हालबेहाल

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू-

कुर्सी का खेल या आकाओं के लिए धरना प्रदर्शन या त्यौहार और सांस्कृतिक कार्यक्रम या दूसरे राज्यों के चुनाव संचालन क्या यही भूपेश सरकार का छत्तीसगढ़ मॉडल है – आप

प्रदेश वासी मूल भूत सुविधाओं जैसे शिक्षा,स्वास्थ्य,पानी और सुरक्षा के लिए तरस गए – आप

पखांजूर,,,
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने आज ये सवाल किया है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सत्ता संगठन में अंदुरूनी कलह अब जाग जाहिर है । विभिन्न मुद्दों पर उठे विवादों के बीच प्रदेश की स्थिति अब दो धड़ों में बट गई है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री की कुर्सी की खिंचतान पहले से चल रही है। फिर समय समय पर ED का रायपुर या दिल्ली में घेराव और धरना की प्रक्रिया अलग चल रही है । इसके अलावा लगातार दूसरे प्रदेशों का चुनाव संचालन में मंत्रियों और मुख्यमंत्री की लगातार भागीदारी ही भूपेश बघेल सरकार के प्रदेश विकास का मॉडल बन गया है।

कुर्सी का खेल या आकाओं के लिए ED के समक्ष धरना प्रदर्शन या त्यौहार और सांस्कृतिक कार्यक्रम या दूसरे राज्यों के चुनाव संचालन क्या यही भूपेश सरकार का छत्तीसगढ़ मॉडल है। क्या इसी विकास मॉडल के प्रदेश की जनता ने भूपेश बघेल सरकार को चुना था।सरकार में आने से पहले भूपेश बघेल ने कई लोक लुभावन वादे और आश्वासन दिए थे आज उन्हें खोजना पड़ रहा है और प्रदेश वासी ठगा सा महसूस कर रहे है।
प्रदेश वासी मूल भूत सुविधाओं जैसे शिक्षा,स्वास्थ्य,पेयजल सुविधा और सुरक्षा के लिए तरस गए लेकिन परिस्थिति वही बदहाल । थोड़ी बहुत खानापूर्ति और बड़े बड़े लोकलुभावन बजट की घोषणा और शिलान्यास की झड़ी जो आने वाले पांच सालो में होगी अर्थात 2027 तक जो दर्शाता है जनता को कांग्रेस को फिर से वोट दीजिए 2023 में।भाजपा और कांग्रेस का पुख्ता 5 साल में कोई विकास का मॉडल है ही नही सिर्फ हर साल का भ्रष्टाचार, ट्रांसफर उद्योग आदि का भाली भांति संचालन ही प्रमुख एजेंडा बन गया है।
दिल्ली में केजरीवाल की आप सरकार आज पूरी दिल्ली में सिर्फ 5साल में बहुत से कार्य किए फिर छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं? मुफ्त बिजली (सीमित ) और पानी दे रही है और स्वास्थ्य जांच और दवाई मुफ्त दे रही है लेकिन छत्तीसगढ़ ये सब अब भी कोसो दूर है क्योंकि भाजपा और कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे और लोकलुभावन घोषणा कर वोट लेने तक ही है और फिर दोनो भाई भाई कुछ जन हित कार्य न कर सिर्फ दिखावा करते रहते है।

कोमल हुपेंडी ने कहा कि प्रदेश की जनता समझ गई है और आम आदमी पार्टी अब ये जनता के साथ छल ज्यादा नही होने देंगे । हम प्रदेश वासियों के साथ और सहयोग से जनता के वोट का सही मान रख बदलबो छत्तीसगढ़2023 अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

More From Author

मुर्मू के समर्थन में जोगी कांग्रेस , कांग्रेस विधायकों की अंतरात्मा जगाने उनके घर पहुंचे जोगी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदीप, द्रौपदी मुर्मू को देश की पहली महिला आदिवासी “राष्ट्रपति” बनाने जोगी कांग्रेस का अभियान

नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts