लंबी बीमारी के बाद सतीश बहादुर सिंह का निधन

प्रतापगढ़/रायपुर। विवेक नगर, प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) निवासी श्री सतीश बहादुर सिंह (55 वर्ष) का 22 अगस्त, शुक्रवार को लंबी बीमारी के पश्चात निधन हो गया। वे स्वर्गीय श्री रणंजय बहादुर सिंह के सुपुत्र थे।

परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में संपन्न होगा।

स्वर्गीय सिंह अपने पीछे पत्नी संगीता सिंह, पुत्री स्वाति सिंह, पुत्र ऋषि सिंह और प्रखर सिंह को छोड़ गए हैं। वे रायपुर स्थित वरिष्ठ पत्रकार मुकेश एस. सिंह के जीजाजी थे।

परिजनों, मित्रों और परिचितों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!