बुजुर्ग महिला का मकान बेचकर अधिकांश रकम खुद हड़पने वाले शातिर आरोपी को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

आकाश

बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर उसका मकान बेचकर रकम हड़पने वाले शातिर धोखेबाज रामायण चौक चांटीडीह निवासी पंकज पाराशर दुबे को सरकंडा पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार किया है। चांटीडीह शीतला मंदिर के पास रहने वाली 60 वर्षीय कमला पांडे के पुराने मकान में पानी की निकासी ना होने से उन्होंने तीन डिसमिल में बने पुराने मकान को बेचना चाहा। कथित पुजारी पंकज पाराशर दुबे ने इसमे उनकी मदद का आश्वासन देकर उनके पुराने मकान को बेचकर उन्हें डीएलएस कॉलेज के पास नया मकान दिखाकर उसे दिलाने का झांसा दिया। बुजुर्ग महिला उसके झांसे में आ गई, जिसके बाद पंकज पराशर ने उनके पुश्तैनी मकान को 12 लाख रुपए में बेच दिया, इसके बाद उसने ऑनलाइन ट्रांसफर के माध्यम से तथा नगद कुल 9 लाख 17 हजार रुपये अपने ही पास रख लिए। इसके बाद पंकज पाराशर दुबे ने कमला पांडे को नया मकान भी नहीं दिलाया। इसकी शिकायत सरकंडा थाने में करने के बाद पुलिस ने धोखेबाज पंकज पराशर दुबे को गिरफ्तार कर लिया। हाल ही में पंकज पाराशर दुबे पर तंत्र-मंत्र के सहारे भयादोहन का भी आरोप लगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!