काम दिलाने का झांसा देकर महिला का कई महीनों से शारीरिक शोषण कर रहे नेहरू साहू को पुलिस ने बलात्कार के आरोप में पकड़ा

नेहरू साहू पर बलात्कार का आरोप लगा है। सरकंडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला बाहर से बिलासपुर आकर काम ढूंढ रही थी। इसी दौरान शांति नगर बहरा मुड़ा तिफरा निवासी 40 वर्षीय नेहरू साहू से उसकी मुलाकात हुई। नेहरू साहू ने उसे काम दिलाने का भरोसा दिलाया साथी। इस वजह से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। इसी दौरान नेहरू साहू ने महिला को भरोसा दिलाया कि दिसंबर 2022 में वह उसके साथ शादी करेगा। इसी भरोसे पर महिला ने उसे अपना जिस्म सौंप दिया। नेहरू साहू 3 महीने तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा, लेकिन शादी की बात आते ही वह टालमटोल कर देता। तंग आकर महिला ने उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने धारा 376 (2)N के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए नेहरू साहू को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!